खोया मोबाइल लौटाते ही खिल उठे चेहरे, पुलिस की कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

खरसावां : खरसावां पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से पांच लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। थाना परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में थाना प्रभारी गौरव कुमार ने सभी लोगों को उनके मोबाइल लौटाए। लंबे समय बाद अपना फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस ने बताया कि मणीडीह (पदमपुर) गांव निवासी अमन सामड़ का मोबाइल 13 अक्टूबर 2024 को गुम हुआ था, जिसे अब बरामद किया गया। इसके अलावा संतारी गांव के रंजन कुमार पाल, जोजोकुड़मा के इस्माइल सिंह बोरमा, कुचाई के बडाचाकड़ी गांव के राम गुंदुवा और रीडिंग के जयप्रकाश हेंब्रम का मोबाइल भी वापस किया गया। इनमें कुछ मोबाइल दिसंबर 2025 और फरवरी 2026 में गुम हुए थे।

मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने कहा कि कई महीनों तक फोन का पता नहीं चलने के बाद उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी। पुलिस की सक्रियता से मोबाइल मिलने पर लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान बढ़ा है। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि जन शिकायतों का तेजी से समाधान किया जा रहा है.

About The Author

See also  साधु के भेष में चल रहा था गांजा कारोबार, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

Thanks for your Feedback!

You may have missed