JPSC परीक्षा में गड़बड़ी पर सख्त एक्शन, राज्यपाल ने जांच के दिए आदेश, दोषियों पर होगी कार्रवाई

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

RANCHI: जेपीएससी परीक्षाओं में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया में हुई त्रुटियों पर चिंता जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार प्रश्न पत्रों में गलतियां और उत्तर कुंजी में त्रुटियों के कारण अभ्यर्थियों के बीच भ्रम की स्थिति बनी थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

राज्यपाल ने निर्देश दिया है कि जांच के बाद जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और जवाबदेही तय की जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि भविष्य में इस तरह की गलतियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

इस पूरे मामले को परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रशासन से अपेक्षा की गई है कि जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी हो और अभ्यर्थियों का भरोसा बहाल किया जाए।

About The Author

See also  विश्व आदिवासी दिवस पर दिखेगी एकता की ताकत, गुरुजी को समर्पित होगा भव्य आयोजन

Thanks for your Feedback!

You may have missed