मजदूर दिवस पर मातम, गोवा में डूबा युवक… ताबूत में लौटा शव, गांव में कोहराम

0
Advertisements

JHARKHAND: रनिया प्रखंड के औरगटोली गांव निवासी 24 वर्षीय अरविंद डहंगा की मौत ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। मजदूर दिवस के दिन जब उसका शव ताबूत में बंद होकर एंबुलेंस से गांव पहुंचा, तो परिजनों के बीच कोहराम मच गया। अरविंद रोजगार की तलाश में गोवा गया था, जहां मंगलवार को समुद्र में मछली उतारने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

परिजनों के अनुसार, अरविंद पिछले साल अगस्त में दोस्तों के साथ काम की तलाश में गोवा गया था और वहां जहाज से मछली पकड़ने व उतारने का काम करता था। घटना के बाद उसका शव फ्लाइट से गोवा से रांची लाया गया, फिर सड़क मार्ग से गांव पहुंचाया गया। तीन भाइयों में सबसे बड़े अरविंद पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी, जिससे उसकी मौत के बाद घर की स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

इस घटना ने एक बार फिर पलायन की समस्या को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर राज्य में रोजगार के पर्याप्त अवसर होते, तो युवाओं को बाहर जाकर जोखिम भरे काम नहीं करने पड़ते। फिलहाल गांव में मातम पसरा है और लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

About The Author

See also  दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, गोलमुरी में दंगा-रोधी मॉक ड्रिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed