रिकवरी एजेंटों की दबंगई पर सख्ती, बिना कोर्ट आदेश गाड़ी उठाई तो होगी कार्रवाई

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर में रिकवरी एजेंटों की मनमानी और दबंगई की शिकायतों के बीच एएसपी ऋषभ त्रिवेदी ने सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बिना कोर्ट के आदेश किसी भी व्यक्ति की गाड़ी जब्त करना गैरकानूनी है। ऐसे मामलों में कानून हाथ में लेने वाले एजेंटों और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

एएसपी ने स्पष्ट किया कि वाहन जब्ती की प्रक्रिया पूरी तरह कानूनी तरीके से ही हो सकती है। यदि कोई रिकवरी एजेंट सड़क पर वाहन रोककर जबरन कब्जा करता है या लोगों को धमकाता है, तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाली एजेंसियों पर छापेमारी भी की जाएगी.

About The Author

See also  सेप्टिक टैंक में उतरे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed