डिग्री बांटने का केंद्र नहीं बनें विश्वविद्यालय, राज्यपाल की दो टूक से मचा हलचल

0
Advertisements

रांची : झारखंड के राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार की जरूरत बताई है। कुलपति सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय सिर्फ डिग्री देने वाले संस्थान बनकर न रह जाएं, बल्कि उन्हें कौशल विकास और नवाचार का मजबूत केंद्र बनना होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

राज्यपाल ने कहा कि स्कूली शिक्षा की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है, लेकिन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अभी काफी काम करने की जरूरत है। उन्होंने उच्च शिक्षा में कम सकल नामांकन अनुपात और बढ़ती ड्रॉपआउट समस्या पर चिंता जताई। साथ ही कुलपतियों से नियमित कक्षाएं, समय पर परीक्षाएं और तय समय सीमा में रिजल्ट प्रकाशित कराने पर जोर दिया। उन्होंने शोध, स्टार्टअप, इंडस्ट्री लिंकज और कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की भी अपील की।

About The Author

See also  अवैध बालू परिवहन पर सख्ती, देर रात हाइवा और ट्रकों के दस्तावेजों की जांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed