चलती ट्रेन से मासूम को फेंका, दूसरे बच्चे को बचाने के लिए यात्रियों ने मचाया हंगामा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाईबासा : हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पश्चिम सिंहभूम की रहने वाली एक महिला ने अपने डेढ़ साल के बच्चे को चलती ट्रेन की खिड़की से बाहर फेंक दिया। घटना राजखरसावां और महालीमरूप स्टेशन के बीच हुई। जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दंपति को हिरासत में ले लिया।बताया गया कि महिला दूसरे करीब तीन साल के बच्चे को भी ट्रेन से बाहर फेंकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन यात्रियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और हंगामा शुरू हो गया। बाद में रेलवे ट्रैक किनारे से बच्चे का शव बरामद किया गया। महिला की पहचान मुद्रावती गोप के रूप में हुई है, जबकि उसका पति शहाबुद्दीन पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed