कोयला चोरी रोकना पड़ा भारी, चोरों ने कर्मी पर पत्थरों से किया हमला

Advertisements

जमशेदपुर : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। रेलवे स्टेशन पर कोयले का रैक पहुंचते ही चोर सक्रिय हो जाते हैं और बड़े पैमाने पर कोयला लेकर फरार हो जाते हैं। चोरी रोकने के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मी शैलेंद्र दुबे ने विरोध किया तो चोरों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में शैलेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के बाद आरोपी चोर कोयला लेकर मौके से भाग निकले। इस घटना ने रेलवे साइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कोयला मंगाने वाली कंपनियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि साइडिंग पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। उनका कहना है कि रैक लगने के समय पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात नहीं रहता और प्रभावी निगरानी की कमी का फायदा उठाकर चोर लगातार कोयला चोरी कर रहे हैं।

About The Author

See also  18 से 20 दिसंबर तक होगा मेरा टीवी फिल्म फेस्टिवल, विजेताओं को मिलेंगे 5 लाख तक के पुरस्कार

You may have missed