पानी चोरी नहीं, समाजसेवा है: वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा,भ्रामक खबरों से बचने और तथ्यों की जांच के बाद खबर प्रकाशित करने की दी सलाह

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: बीते दिनों सामाजिक संस्था प्रवीण सेवा संस्थान को लेकर क्षेत्र में विवाद खड़ा हो गया था। संस्था, जो पूर्व विधायक मलखान सिंह के अनुज स्व. प्रवीण सिंह की स्मृति में गठित बताई जाती है, लंबे समय से क्षेत्र में निःशुल्क जल वितरण, निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, रक्तदान शिविर समेत विभिन्न जनसेवा कार्यों में सक्रिय है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

हाल के दिनों में कुछ नेताओं और कुछ न्यूज़ पोर्टलों द्वारा संस्था को एनएनबी कंपनी से दान स्वरूप मिले एक पानी टैंकर को लेकर वीडियो प्रसारित कर पानी चोरी जैसे आरोप लगाए गए थे। इस मामले में अब वार्ड संख्या 17 की पार्षद नीतू शर्मा खुलकर संस्था के समर्थन में सामने आई हैं।

पार्षद नीतू शर्मा ने इन आरोपों को निराधार और हास्यास्पद बताते हुए कहा कि उनके वार्ड सहित कई क्षेत्रों में जल संकट की समस्या बनी हुई है। नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद हर घर तक पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे समय में प्रवीण सेवा संस्थान द्वारा घर-घर निःशुल्क पानी पहुंचाकर लोगों की जरूरत पूरी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर और आदित्यपुर क्षेत्र में कई सामाजिक संगठन और समाजसेवी जल वितरण जैसे कार्य करते हैं। नगर निगम और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लोगों तक पानी पहुंचाना जनसेवा है, इसे चोरी कहना उचित नहीं है।

पार्षद ने यह भी कहा कि कुछ लोगों द्वारा इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से तूल दिया गया और बिना पर्याप्त पड़ताल के खबरों को वायरल किया गया। उन्होंने मीडिया संस्थानों से अपील की कि किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उसकी तथ्यात्मक जांच अवश्य करें, क्योंकि मीडिया की विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण होती है।

See also  जुगसलाई में सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बदहाल, पार्षदों ने दी आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने कहा कि जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए और आम नागरिकों को भ्रामक जानकारी से सतर्क रहना चाहिए।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed