प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Saraikela (संजीव मेहता) :उप विकास आयुक्त, सरायकेला-खरसावां रीना हांसदा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में लाभुक पंजीकरण, DBT, Aadhaar Seeding एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई.
बैठक में निर्देश दिया गया कि ANC जांच के 30 दिनों के भीतर लाभुकों का पंजीकरण सुनिश्चित करते हुए सभी प्रक्रियाओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन किया जाए, ताकि पात्र महिलाओं को योजना का लाभ समय पर मिल सके.
Advertisements



