एसएसपी का बड़ा एक्शन, थानों के औचक निरीक्षण में अपराधियों और अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने रविवार दोपहर गालूडीह और घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी, घाटशिला अंचल निरीक्षक और घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना क्षेत्र के दागी अपराधियों, गुंडा तत्वों और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अवैध जुआ, लॉटरी, ड्रग्स और अवैध बालू कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करने को कहा।एसएसपी ने रात के समय नेशनल हाईवे समेत थाना क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में नियमित और प्रभावी पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। इसका उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण बनाए रखना और आम लोगों की सुरक्षा को मजबूत करना है।




