तेज रफ्तार कार डिवाइडर और खंभे से टकराकर पलटी, दो युवक घायल
Advertisements

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर और फिर स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकराकर पुल के बीचों-बीच पलट गयी। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गये। दोनों को मामूली खरोंचें आयीं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।टक्कर से स्ट्रीट लाइट का पोल और कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। राहगीरों ने मिलकर पलटी कार को सीधा किया और युवकों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर यातायात सामान्य कराया।
Advertisements

Advertisements



