पेयजल संकट को लेकर सड़क पर उतरे जनप्रतिनिधि, मुख्य मार्ग किया जाम

Advertisements

झरिया : नल-जल योजना लागू करने और लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को पंचायत के मुखिया और जनप्रतिनिधियों ने मुकुंदा दुर्गा मंदिर के पास झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। आंदोलन में सैकड़ों ग्रामीण भी जुट गये, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का दावा है कि पेयजल समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और प्रशासन को जानकारी दी गयी, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने नियमित और स्वच्छ पेयजल के लिए नल-जल योजना लागू करने की मांग की और ठोस पहल नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से बातचीत कर जाम हटाने का प्रयास शुरू किया। मुख्य मार्ग बाधित रहने से झरिया-बलियापुर के बीच आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हुई।

About The Author

See also  चक्रवाती तूफान अर्नब से टाटानगर होकर ओडिशा जाने वाली ट्रेनों पर असर की आशंका

You may have missed