ईरान हमले पर अमेरिका से भिड़ा स्पेन, व्हाइट हाउस के दावे को बताया ‘फेक’; बढ़ा कूटनीतिक विवाद

0
Advertisements

मैड्रिड : ईरान को लेकर जारी वैश्विक तनाव के बीच अमेरिका और स्पेन के बीच नया कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। स्पेन ने उस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि वह ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में सहयोग करेगा।मामला तब सामने आया जब व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने बयान दिया कि स्पेन ने पश्चिम एशिया में चल रहे अमेरिकी सैन्य अभियानों में सहयोग करने के लिए सहमति दे दी है। उनके अनुसार अमेरिकी सेना स्पेन के सैन्य अधिकारियों के साथ समन्वय में काम कर रही है। हालांकि स्पेन की सरकार ने इस दावे को तुरंत गलत बताते हुए कहा कि उनका रुख बिल्कुल नहीं बदला है। स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस ने स्पष्ट कहा कि उनका देश ईरान पर हमले में अमेरिका की मदद नहीं करेगा और न ही अपने सैन्य अड्डों का इस्तेमाल इसके लिए होने देगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्पेन ने यह भी कहा कि किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के नियमों का पालन जरूरी है। इसलिए बिना स्पष्ट कानूनी आधार के उनके सैन्य ठिकानों का उपयोग नहीं किया जा सकता। इस विवाद से पहले अमेरिका की ओर से चेतावनी भी दी गई थी कि अगर स्पेन सहयोग नहीं करता तो दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों पर असर पड़ सकता है। इसके बावजूद स्पेन ने अपने रुख पर कायम रहते हुए कहा कि उसका फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून और अपनी विदेश नीति के सिद्धांतों के अनुसार है।ईरान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच यह मामला अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच बढ़ती असहमति को भी दिखाता है। फिलहाल दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर कूटनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed