सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह तबीयत कुछ बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।दिग्गज कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी बीते कुछ सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। यही वजह है कि समय-समय पर वो नियमित स्वास्थ्य जांच और इलाज के लिए अस्पताल जाती रही हैं। इस बीच मंगलवार सुबह में उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सोनिया गांधी औपचारिक रूप से 1997 में कलकत्ता पूर्ण सत्र में कांग्रेस पार्टी की सदस्य बनी थीं। इसके बाद पहली बार 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष बनीं। उस समय, पार्टी नेतृत्व संकट, आंतरिक कलह और चुनावी हार से जूझ रही थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  झारखंड में एस.आई.आर के नाम पर वैध मतदाताओं को अधिकारों से वंचित करना बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस करेगी सड़क से लेकर निर्वाचन आयोग तक संघर्ष : जम्मी भास्कर, प्रवक्ता, काँग्रेस

Thanks for your Feedback!

You may have missed