सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जे. पी. मिश्रा का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

0
Advertisements

जमशेदपुर: सोना देवी विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. जे. पी. मिश्रा ने आज शाम बैंगलोर के मणिपाल हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली । डॉ मिश्रा के निधन की दुखद सूचना से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. मिश्रा कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे थे और अपनी दूरदर्शी सोच तथा उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता के लिए व्यापक रूप से सम्मानित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी शोक संदेश में कहा गया कि डॉ. मिश्रा का संस्थान को उच्च शैक्षणिक मानकों तक पहुँचाने में अमूल्य योगदान रहा है। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने शिक्षण, अनुसंधान और अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियाँ हासिल कीं।

शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों ने कहा कि डॉ. मिश्रा न केवल एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि एक प्रेरणादायी मार्गदर्शक भी थे, जो छात्रों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए लगातार प्रोत्साहित करते थे।

विश्वविद्यालय ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।

About The Author

See also  कपाली थाना क्षेत्र में संयुक्त ऑपरेशन, करीब 3 किलो गांजा और 3 लाख रुपये बरामद होने की सूचना

Thanks for your Feedback!

You may have missed