बेटे ने पिता पर टांगी से किया जानलेवा हमला… मौत के बाद इलाके में सनसनी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पाकुड़ : जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटे ने अपने ही पिता पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान गुस्से में बेटे ने टांगी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

See also  सरायकेला नगर पंचायत में 2747 मतदाता सूची से गायब, जांच शुरू

Thanks for your Feedback!

You may have missed