13-15 मई तक मौसम का डबल अटैक… आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में खतरे की चेतावनी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में मौसम ने फिर करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने 13, 14 और 15 मई के लिए अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को रांची, हजारीबाग, बोकारो और जमशेदपुर समेत कई इलाकों में तेज हवा और बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। कई जगहों पर पेड़ सड़क पर गिर गए, जबकि वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और कोडरमा को छोड़कर राज्य के अधिकतर जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान गरज-चमक, वज्रपात और बारिश की संभावना है। वहीं 15 मई को रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, दुमका, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ समेत कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि 18 मई तक राज्य में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। कई इलाकों में वज्रपात और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने, पेड़ों और कमजोर भवनों से दूर रहने की अपील की गई है। दूसरी ओर मेदिनीनगर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे गर्मी और उमस भी लोगों को परेशान कर रही है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed