सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने श्रद्धाभाव से मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- झारखंड स्थापना दिवस सह भगवान बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती के अवसर पर लौहनगरी जमशेदपुर की सामाजिक संस्था लोक समर्पण के अध्यक्ष ललित दास ने ओल्ड सीतारामडेरा स्थित भगवान बिरसा मुंडा के मंदिर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान संस्था के कई सदस्यगण मौजूद रहे। इस अवसर पर ललित दास ने बिरसा मुंडा को स्मरण करते हुए कहा कि भगवान बिरसा कट्टर देशभक्त थे। भगवान बिरसा मुंडा का सम्पूर्ण जीवन मानव कल्याण व राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा। उनके जीवन से हमें राष्ट्रधर्म, संस्कृति संरक्षण और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान उपस्थित स्थानीय बस्ती के बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया।

इस अवसर पर मुंडा समाज के अध्यक्ष नंदलाल पातर, कृष्णा सांडिल, कार्तिक, बंटी, टिंकू समेत लोक समर्पण के सचिव नीरज कुमार कैवर्त, ज्ञान सिंह चौहान, रूपेश साहू, सुभाष मुखी, प्रदीप दूबे, दीपक सिंह आदि उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  एमजीएम अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, पंजीकरण काउंटर पर घंटों इंतजार से बढ़ी परेशानी

Thanks for your Feedback!

You may have missed