एमजीएम अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, पंजीकरण काउंटर पर घंटों इंतजार से बढ़ी परेशानी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: रविवार को ओपीडी सेवा बंद रहने के बाद सोमवार सुबह जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह साढ़े आठ बजे से ही पंजीकरण काउंटर के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण कराने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे मरीजों के साथ उनके परिजनों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अस्पताल परिसर में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होमगार्ड जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। गर्मी और उमस के बीच कतार में खड़े मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई मरीजों ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया में अधिक समय लगने के कारण इलाज के लिए डॉक्टरों तक पहुंचने में भी देरी हुई। अस्पताल के विभिन्न विभागों के बाहर दिनभर लोगों की भीड़ बनी रही।

सोमवार को न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी, ऑन्कोसर्जरी और कार्डियोलॉजी जैसी सुपरस्पेशियलिटी ओपीडी सेवाएं संचालित होने के कारण दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे। इससे पंजीकरण काउंटर और ओपीडी कक्षों पर अतिरिक्त दबाव देखने को मिला। अस्पताल प्रशासन को भी भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था करनी पड़ी।

मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि सोमवार को हर सप्ताह इसी तरह की स्थिति बन जाती है। लोगों ने पंजीकरण व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने तथा अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि मरीजों को घंटों लाइन में खड़े रहने से राहत मिल सके। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं और सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास जारी है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed