शादी समारोह में घुसे दो बाइक पर सवार 6 बदमाश, फायरिंग में दो युवकों की मौत; SIT गठित

Advertisements

आरा : बिहार के भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकिया गांव में मंगलवार की रात शादी समारोह के दौरान गोलीबारी में दो युवकों की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जयमाला की रस्म के बाद रात करीब 11.30 बजे दो बाइक पर सवार 6 बदमाश समारोह में पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। मृतकों की पहचान शुभकरणगंज गांव निवासी राहुल कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक दौलतपुर गांव निवासी सोनू कुमार है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गोली लगने से राहुल और दीपक की मौत हो गई, जबकि सोनू का इलाज जारी है। राहुल को दो और दीपक को चार गोलियां लगी थीं। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से तीन खोखा और एक पिलेट बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पुराना विवाद हत्या की वजह बताया जा रहा है। हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

About The Author

See also  राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों को गोली लगने की सूचना

You may have missed