अलग राज्य के लिए संघर्ष करने वाले 6 आंदोलनकारी सम्मानित

Advertisements

जमशेदपुर : अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों को शनिवार को जमशेदपुर प्रखंड परिसर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छह प्रमुख आंदोलनकारियों को झारखंड सरकार की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके संघर्ष, साहस और बलिदान को याद किया गया। आंदोलनकारियों के परिवारों को भी सम्मान मिला।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश ने मानिक सांडिल, निबारन महतो, मधुसूदन सिंह, धीरेंद्र नाथ महतो, गुरुपद महतो और फ्रेंकलीन बनसीयार को आधिकारिक प्रशस्ति पत्र सौंपे। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान झारखंड आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष और बलिदान की देन है।

कार्यक्रम में मौजूद जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति ने आंदोलनकारियों के प्रति कृतज्ञता जताते हुए कहा कि अलग झारखंड राज्य की नींव इन्हीं वीर सेनानियों और पुरखों के त्याग से मजबूत हुई है। उन्होंने आंदोलनकारियों की संघर्षगाथा को इतिहास के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।

 

About The Author

See also  बाबूडीह में युवक पर मारपीट कर सोने की चेन छीनने का आरोप

You may have missed