20-25 लोगों से भरी लिफ्ट बीच में रुकी, 15-20 मिनट तक फंसे रहे मरीज

Advertisements

जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल MGM में शनिवार को करीब 20 से 25 मरीजों और उनके परिजनों से भरी लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई। सभी लोग काफी देर तक अंदर फंसे रहे और करीब 15 से 20 मिनट की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। इस घटना ने अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं और लिफ्ट संचालन की व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जून में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल की कुल 16 लिफ्टों में से 12 खराब थीं और केवल चार चालू थीं। इससे बुजुर्ग मरीजों, गर्भवती महिलाओं और कर्मचारियों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा था। कर्मचारी दवाओं की पेटियां भी सीढ़ियों से ऊपर-नीचे ले जाने को मजबूर थे। उस समय अस्पताल प्रबंधन ने सभी लिफ्टों के लिए तीन साल का मेंटेनेंस एग्रीमेंट कराने की प्रक्रिया चलने की जानकारी दी थी।

सूत्रों के अनुसार, लिफ्ट की चाबी होमगार्ड के पास रहती है और कई बार चाबी गुम होने से संचालन प्रभावित होता है। अस्पताल में स्ट्रेचर पर मरीजों के इलाज की तस्वीरें भी सामने आती रही हैं। बेहतर सुविधाओं के दावों के बीच लिफ्ट में लोगों के फंसने की घटना से मरीजों की सुरक्षा और अस्पताल की व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

 

About The Author

You may have missed