घाटशिला के स्टेशन बाजार में 24 को हस्ताक्षर अभियान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:  ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे रेल यात्री संघर्ष समिति ने ऐलान किया है कि 24 मई को घाटशिला के स्टेशन बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। यह फैसला जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की विशेष मौजूदगी में गुरुवार को रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक में हुआ। बैठक न्यू केबुल टाउन में हुई। इस बैठक में रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह भी मौजूद थे।
बैठक में यह बताया गया कि घाटशिला के लोग इस हस्ताक्षर अभियान के लिए तैयार हैं। उन्होंने जरूरी तैयारियां कर रखी हैं। यह तय किया गया कि जमशेदपुर से लगभग 100 लोग घाटशिला जाएंगे और वहां के स्थानीय लोगों के साथ मिल कर इस हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाएंगे ताकि खड़गपुर रेल मंडल में लेटलतीफ चलने वाली यात्री ट्रेनों की स्थिति में सुधार हो। 24 मई की बैठक के बाद ही यह तय किया जाएगा कि कोलकाता स्थिति रेलवे के महाप्रबंधक से कब मिलना है।
बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, कन्हैया सिंह, नीरज सिंह, कंचन डे, त्रिदेव सिंह, अजय कुमार, हनी परिहार आदि शामिल थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  एम्बुलेंस नहीं मिलने से नवजात की मौत का मामला, NHRC ने झारखंड CS से मांगी रिपोर्ट

Thanks for your Feedback!

You may have missed