भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

0
Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज / रोहतास :- गुरुवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति , मां काली की प्राण प्रतिष्ठा सह विदाई समारोह के साथ ही बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर ग्राम में अपरा एकादशी के दिन कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ । श्री सुंदर राज जी , अभिषेक जी सत्यम , स्वामी बाल व्यास जी का कथा प्रवचन चला । जिसमें हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली । यज्ञ के अंतिम दिन स्वामी जी ने यज्ञ एवं कथा की महिमा जीवन के विविध पक्षों को रखते हुए बताया । उसके उपरांत संत महात्माओं को विदाई में श्रद्धा के साथ विदाई की गई । विदाई की बेला में संत महात्माओं ने परमपिता परमेश्वर का स्मरण करते हुए नजर आए । पूर्णाहुति के साथ ही यज्ञ अपने पूर्णता को प्राप्त हो गई । पूर्णाहुति एवं विदाई के समय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी , सचिव रंजन पटेल , मनोज चौधरी , नवीन चंद्र साह , संजय वर्मा , गुड्डू तिवारी , नीतीश पटेल , पंकज चौधरी , गोलू , सुनील कुमार गुप्ता , बबन राम , संजीव पटेल , विश्वनाथ चौधरी सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे । अंत में आरती प्रार्थना एवं शांति पाठ के साथ यज्ञ के सभी कार्यक्रम संपन्न हुई । साथ ही महायज्ञ सम्पन्न होने के उपरांत श्रद्धालुओं ने महायज्ञ का प्रसाद ग्रहण किया ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  BPSC परीक्षा में ‘मुन्ना भाई’ का बड़ा खेल, चप्पल में छिपा डिवाइस और ब्लूटूथ से नकल का खुलासा, अफसर हैरान

Thanks for your Feedback!

You may have missed