विक्रम शर्मा हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा… 1 लाख के इनामी आरोपी यशराज ने खोले पूरे राज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई के तहत 1 लाख रुपये के इनामी आरोपी यशराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने हत्याकांड की पूरी साजिश और इसमें शामिल लोगों के नामों का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार यह हत्या एक सुनियोजित गैंगवार और आपसी रंजिश का नतीजा थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के मुताबिक यशराज ने बताया कि हत्या की पूरी योजना पहले से तैयार थी और इसमें कई आरोपियों की भूमिका थी। उसने यह भी स्वीकार किया कि शूटरों को लॉजिस्टिक सपोर्ट, पैसे और यात्रा की व्यवस्था भी उसी नेटवर्क के जरिए की गई थी। पुलिस का कहना है कि यह पूरा ऑपरेशन कई राज्यों में फैला हुआ था और आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहे थे।

बताया जा रहा है कि यशराज की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने में जुट गई हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और कई राज्यों में छापेमारी चल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड से जुड़े बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About The Author

See also  उत्कल किआ-आदित्यपुर में किआ सोरेंटो का कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने किया भव्य लॉन्च, लॉन्च के साथ ही छह बुकिंग कन्फर्म, प्रीमियम एसयूवी को लेकर ग्राहकों में दिखा उत्साह…

Thanks for your Feedback!

You may have missed