उत्कल किआ-आदित्यपुर में किआ सोरेंटो का कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने किया भव्य लॉन्च, लॉन्च के साथ ही छह बुकिंग कन्फर्म, प्रीमियम एसयूवी को लेकर ग्राहकों में दिखा उत्साह…

जमशेदपुर:- उत्कल किआ-आदित्यपुर में शनिवार को बहुप्रतीक्षित प्रीमियम एसयूवी किआ सोरेंटो का भव्य लॉन्च किया गया। शाम पांच बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा (आईपीएस), ने वाहन का आधिकारिक अनावरण किया। इस अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के गणमान्य लोगों के अलावा ग्राहक, बिजनेस एसोसिएट्स, शुभचिंतक, उत्कल किआ टीम और उत्कल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। लॉन्च के दौरान नई सोरेंटो को ग्राहकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली। उत्कल किआ के अनुसार, कार्यक्रम के साथ ही छह वाहनों की बुकिंग कन्फर्म हो चुकी है, जबकि दस अन्य ग्राहक पाइपलाइन में हैं। कंपनी अगले सप्ताह से ग्राहकों को पहली डिलीवरी देने की दिशा में कार्य कर रही है। हालांकि डिलीवरी वाहन की उपलब्धता और आवश्यक प्रक्रियाओं पर निर्भर करेगी।
प्रीमियम डिजाइन और अत्याधुनिक तकनीक से लैस किआ सोरेंटो को दमदार परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है। इसमें ADAS Level 2+, Kia AI Assistant, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, Digital Key 2.0 और Bose Premium Sound System जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। वाहन में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का विकल्प भी उपलब्ध है।
किआ सोरेंटो की एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये से 40.39 लाख रुपये तक है। कंपनी को उम्मीद है कि अपने प्रीमियम फीचर्स और आधुनिक तकनीक के दम पर सोरेंटो जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान के प्रीमियम एसयूवी बाजार में मजबूत पहचान बनाएगी।
लॉन्च के अवसर पर उत्कल किआ टीम ने कहा कि ग्राहकों से मिली शुरुआती प्रतिक्रिया उत्साहजनक है। सोरेंटो के माध्यम से क्षेत्र के ग्राहकों को प्रीमियम, तकनीक आधारित मोबिलिटी और बेहतर ग्राहक अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में कंपनी अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी। इस मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि कोल्हान डीआईजी ने लोगो से सड़क सुरक्षा को लेकर ध्यान देने की अपील की |




