वेज रिवीजन विवाद में नया बवाल… कमेटी मेंबर ने बनाया नया व्हाट्सएप ग्रुप, यूनियन में खिंचतान तेज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील के वेज रिवीजन को लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन में अंदरूनी खींचतान एक बार फिर तेज हो गई है। यूनियन के एक कमेटी मेंबर द्वारा नया व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाने के बाद संगठन के भीतर दो गुटों की स्थिति और स्पष्ट हो गई है। इस ग्रुप को यूनियन अध्यक्ष के करीबी माने जाने वाले एक सदस्य ने तैयार किया है, जिससे विवाद और बढ़ गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, इस नए ग्रुप में महामंत्री समेत कुछ पदाधिकारियों को शामिल नहीं किया गया है, जबकि कई कमेटी मेंबरों को अलग रखा गया है। इससे पहले भी यूनियन के अंदर वेज रिवीजन को लेकर मतभेद सामने आ चुके हैं और अलग-अलग मोर्चा बनाने की चर्चा तेज रही है।

वेज रिवीजन वार्ता पहले से ही कई अहम मुद्दों पर अटकी हुई है, जिसमें एमजीबी और समझौते की अवधि जैसे विषय प्रमुख हैं। इस बीच यूनियन के भीतर बढ़ती गुटबाजी ने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है।

About The Author

See also  मिड डे मील व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब स्कूल नहीं, दुकानदारों को मिलेगा सीधा भुगतान

Thanks for your Feedback!

You may have missed