दिल्ली पीरागढ़ी सुसाइड केस में हैरान करने वाला खुलासा,

0
Advertisements

नई दिल्‍ली:दिल्ली पीरागढ़ी ट्रिपल सुसाइड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है और एक स्वयंभू ‘बाबा’ को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी कमरुद्दीन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. साथ ही पुलिस ने बताया कि आरोपी बाबा ने इन लोगों को धनवर्षा कराने का झांसा दिया था और बाद में अपने विश्‍वास में लेकर उनकी हत्‍या कर दी.
पुलिस ने बताया कि इस मामले में स्वयंभू ‘बाबा’ कमरुद्दीन ने लड्डू में सल्फास और नींद आने वाली गोली मिलाकर तीनों को खिला दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि कमरुद्दीन ने तीनों को धनवर्षा का झांसा दिया था. आरोपी ने उनसे कहा था कि एक महिला की जरूरत होगी, जिसके लंबे बाल हो. उसके ऊपर ही धन बरसेगा. हालांकि बाद में आरोपी ने लक्ष्‍मी के कान में कट होने की बात कहकर के धन बरसने से इनकार कर दिया.पुलिस ने बताया कि कमरुद्दीन करीब एक साल से तीनों के संपर्क में था. सीसीटीवी फुटेज में उसे उसी दिन पहले कार के चालक की बगल वाली सीट पर बैठे देखा गया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  12वीं की कथित फर्जी मार्कशीट से B.A.LL.B. में दाखिले का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर केस

Thanks for your Feedback!

You may have missed