बिग बॉस 19 के फैमिली वीक के बाद शॉकिंग डबल इविक्शन,

0
Advertisements

मुंबई – बिग बॉस 19 में ये हफ्ता फैमिली वीक था, जिसमें इमोशन और कॉमेडी का डोज देखने को मिला. परिवार वालों के शो में आने से जहां कंटेस्टेंट ने रिचार्ज महसूस किया तो वहीं अब वीकेंड पर डबल इविक्शन के साथ दो कंटेस्टेंट का फिनाले में जाने का सपना टूटता नजर आ रहा है. वहीं कुनिका सदानंद इस हफ्ते इविक्ट हो गई हैं. इस खबर से फैंस भी काफी शॉक्ड नजर आ रहे हैं. वहीं उनका कहना है कि कुनिका सदानंद का इविक्शन अनफेयर है. हालांकि अब अगर इविक्शन हो गया है तो कुनिका सदानंद के जाने के बाद शो में  मालती चाहर, प्रणीत मोरे, अमाल मलिक, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और शहबाज बदेशा रह गए हैं. पिछले कुछ एपिसोड में मालती चाहर और कुनिका सदानंद की काफी बहस देखने को मिली. वहीं एक एपिसोड में कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल से बातचीत में मालती चाहर की सैक्सुएलिटी पर सवाल उठाए. इसके चलते वीकेंड का वार पर रोहित शेट्टी ने उन्हें खरीखोटी भी सुनाई थी. जबकि सोशल मीडिया पर वह काफी ट्रोल भी हुए थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  12वीं की कथित फर्जी मार्कशीट से B.A.LL.B. में दाखिले का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर केस

Thanks for your Feedback!

You may have missed