19 साल बाद लौटे शिवम पंडित, ‘आवारापन 2’ टीज़र में दर्द और जुनून का तूफान, फैंस में सनसनी

Advertisements

मुंबई :फिल्म आवारापन 2 का आधिकारिक टीज़र 29 जून 2026 को रिलीज किया गया है, जिसमें इमरान हाशमी एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार शिवम पंडित के रूप में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 2007 में आई आवारापन का सीक्वल है और करीब 19 साल बाद इस कहानी की वापसी हुई है। टीज़र में भावनाओं, दर्द और एक्शन का मिश्रण देखने को मिल रहा है, जिससे फैंस में भारी उत्साह है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

टीज़र में शिवम पंडित को फिर से उसी दर्द और अकेलेपन से जूझते हुए दिखाया गया है, जिसके साथ उनकी कहानी पहले जुड़ी थी। इस बार उनके साथ दिशा पाटनी भी नजर आती हैं, जबकि कहानी में शबाना आज़मी की मौजूदगी भी झलकती है। टीज़र में पुराना मशहूर गाना ‘तो फिर आओ’ का नया वर्जन भी सुनाई देता है, जिसने दर्शकों में नॉस्टैल्जिया और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ा दिया है।

फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और यह 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। टीज़र के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं तेजी से आ रही हैं और फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई है.

About The Author

See also  JSCA में भारत का टी20 रिकॉर्ड मजबूत, 4 में से जीते 3 मुकाबले; 9 अक्टूबर को वेस्टइंडीज से भिड़ंत

You may have missed