कस्तूरबा स्कूल की 7 छात्राएं चिकन पॉक्स से संक्रमित, घर भेजकर किया आइसोलेट; आज लगेगा मेडिकल कैंप

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के गालूडीह बराज स्थित पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की सात छात्राएं चिकन पॉक्स से संक्रमित मिली हैं। लक्षण दिखने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने एहतियातन छात्राओं के अभिभावकों को बुलाया और उन्हें घर भेजकर आइसोलेट किया। विद्यालय की वार्डेन अंजनी कुमारी के अनुसार छात्राओं में लक्षण दिखते ही घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी को इसकी सूचना दे दी गई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सोमवार को एमजीएम अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय टीम विद्यालय पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। टीम में एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद असद, डीडीएम सुशील तिवारी, सीएचओ कल्याणी महतो और सहिया कल्पना महतो शामिल थे। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि संक्रमण अन्य छात्राओं तक न फैले, इसलिए संक्रमित बच्चियों को अलग कर अभिभावकों के साथ घर भेजा गया है और बाकी छात्राओं के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार 18 अगस्त को स्कूल परिसर में विशेष मेडिकल कैंप लगाकर सभी छात्राओं की जांच करेगी। लौटते समय टीम ने सालबनी की एक संक्रमित छात्रा के घर जाकर भी स्वास्थ्य जांच की। बाकी छह छात्राओं के गांवों की एएनएम को उनके घर जाकर नियमित स्वास्थ्य निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

See also  18वें जन्मदिन पर बवाल, टाइगर मोबाइल जवान पर पत्थर से हमला; युवक हिरासत में

You may have missed