कांड्रा में भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पैर टूटा

0
Advertisements

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा कालिया ढाबा के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार डूंगरीडीह गांव निवासी हरिपद महतो सुबह अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह कांड्रा इलाके के कालिया ढाबा के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनका एक पैर टूट गया और उनकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक की मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया। घायल युवक का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed