सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी निलंबित, महिला के गंभीर आरोपों के बाद सरकार की बड़ी कार्रवाई

0
Advertisements

रांची/सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा को झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। यह कार्रवाई एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी क्षेत्र की एक महिला ने समीर बोदरा पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में धोखा देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर चाईबासा सदर महिला थाना में मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस जांच शुरू की गई। मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर भी इसकी समीक्षा की गई।

सरकार ने शुरुआती स्तर पर समीर बोदरा को निलंबित कर स्पष्ट संकेत दिया है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। हालांकि पूरे प्रकरण की जांच अभी जारी है और आगे की कार्रवाई पुलिस जांच रिपोर्ट तथा कानूनी प्रक्रिया के आधार पर तय की जाएगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार जांच पूरी होने तक मामले की निगरानी की जाएगी।

समीर बोदरा के निलंबन के बाद सरायकेला नगर पंचायत की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल सभी की निगाहें पुलिस जांच और विभागीय कार्रवाई की अगली प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed