ग्रेजुएट कॉलेज में परीक्षा से पहले बवाल, प्रवेश नहीं मिलने पर छात्रों का विरोध

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रेजुएट कॉलेज परीक्षा केंद्र में रविवार को बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान छात्रों ने प्रवेश नहीं मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होनी थी, जबकि केंद्र में प्रवेश के लिए निर्धारित समय 10:15 बजे तक रखा गया था। आरोप है कि करीब 12 अभ्यर्थी समय पर परिसर पहुंचने के बावजूद प्रवेश द्वार पर दस्तावेज सत्यापन और अन्य औपचारिकताओं के कारण अंदर नहीं जा सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रभावित छात्रों का कहना है कि परीक्षा शुरू होने से कुछ मिनट पहले कुछ अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया, जबकि अन्य को बाहर ही रोक दिया गया। इससे नाराज छात्राओं ने परीक्षा केंद्र के गेट पर विरोध जताया और परीक्षा में शामिल होने का अवसर देने की मांग की। छात्रों का आरोप है कि गेट पर मौजूद कर्मियों द्वारा उन्हें इंतजार करने के लिए कहा गया, जिससे उनका समय बर्बाद हुआ और वे परीक्षा से वंचित रह गए।

वहीं कॉलेज प्रबंधन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सुबह 9:45 बजे से प्रवेश शुरू कर दिया गया था और 10:22 बजे तक गेट पर मौजूद सभी अभ्यर्थियों को अंदर भेजा गया। कॉलेज के प्राचार्य के अनुसार विरोध करने वाले छात्र-छात्राएं लगभग 10:25 बजे पहुंचे थे, इसलिए उन्हें प्रवेश नहीं दिया जा सका। परीक्षा केंद्र पर हुई इस घटना के बाद अभ्यर्थियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed