उधारी मांगने पर बवाल, दुकानदार पर दो राउंड फायरिंग से इलाके में सनसनी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमपी रोड स्थित इम्तियाज जनरल स्टोर में रविवार रात उधारी के पैसे मांगने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दुकानदार मोहम्मद इम्तियाज के अनुसार, रविवार रात करीब नौ बजे अरमान पलटन और बच्चा राज उनकी दुकान पर पहुंचे और 122 रुपये का सामान खरीदा। बिल भुगतान के दौरान इम्तियाज ने दोनों से करीब पांच हजार रुपये की पुरानी बकाया राशि की मांग की। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की।

पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों आरोपी फिर लौटे और जान से मारने की नीयत से उन पर दो राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जुगसलाई थाना पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed