झामुमो के वरिष्ठ नेता मदन मन्ना का निधन, एक माह से थे बीमार

Advertisements

बहरागोड़ा : झामुमो बहरागोड़ा के पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष मदन मन्ना (53) का रविवार को भुवनेश्वर स्थित एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बताया गया कि वह पिछले एक माह से बीमार थे और इलाज के दौरान रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मदन मन्ना के निधन की खबर मिलने के बाद बहरागोड़ा क्षेत्र में शोक का माहौल है। झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उनके निधन पर दुख जताया।

उनके निधन पर विधायक समीर कुमार मोहंती, 20 सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, लंबोदर कुंवर, निर्मल दुबे, तपन कुमार ओझा, रासबिहारी साहू, मुन्ना होता, सुमित माइती और अरुण बारीक समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

About The Author

See also  दो बड़े अस्पतालों में प्रदूषण नियमों की अनदेखी, जांच में सामने आईं कई गंभीर खामियां

You may have missed