वरिष्ठ अधिवक्ता केवल कृष्ण का निधन, कोर्ट में शोक की लहर

0
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता केवल कृष्ण, जिन्हें केवल बाबू के नाम से भी जाना जाता था, का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही न्यायिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

केवल कृष्ण अपने समय के चर्चित आपराधिक मामलों में बचाव पक्ष के प्रमुख वकील रहे। साहेब सिंह और हिदायत खान जैसे चर्चित अपराधियों के दौर में उनकी वकालत का विशेष प्रभाव रहा और उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में अदालत में पैरवी की। इसके अलावा, वे झारखंड आंदोलन से जुड़े लोगों के भी अधिवक्ता रहे और न्यायिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।

उनके निधन पर सम्मान प्रकट करते हुए 23 मार्च (सोमवार) को द्वितीय पाली में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से अलग रहने का निर्णय लिया है। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला, जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, महासचिव कुमार राजेश रंजन समेत कई अधिवक्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

About The Author

See also  देहरादून एक्सप्रेस में सीट के नीचे लावारिस बैग से अंग्रेजी शराब की 45 बोतलें बरामद

Thanks for your Feedback!

You may have missed