संजय इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर फायरिंग के दूसरे आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: 14 मार्च 2026 को चूना भट्टा स्थित संजय इलेक्ट्रोनिक्स दुकान पर जान माने की नीयत से फायरिंग किया गया था. इस संदर्भ में आदित्यपुर थाना में कांड सं0-77/1/ 2026, दिनांक -14.03.2026 के तहत धारा 109/352(1)/3(5) बी.एन.एस के साथ प्राथमिकी दर्ज किया गया था. इस कांड के उदभेदन् के लिए एसपी सरायकेला खरसावाँं के निर्देशानुसार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठित किया गया था. गठित टीम के द्वारा कारवाई करते हुए इस कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त गौरव मिश्रा, उप्र 27 वर्ष, पिता- कैलाश मिश्रा, पता 16/2-7LF, L.IG Colony. Near MP Tower Adityapur-1, को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से इस कांड में इनके द्वारा फायरिंग किये गये पिस्तौल को बरामद भी किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बता दें कि इन कांड के पहले आरोपी ऋषि पांडेय पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं. जबकि अभी 2 अन्य आरोपी शानू सिंह और अमन सिंह फरार बताए जा रहे हैं.

* गौरव मिश्रा का अपराधिक इतिहास:-
1. कदमा थाना GR NO-25| 1/18, धारा- 399/420/115/120(B) भा0 द0 वि० एं 25(1-B)A26/35 आर्म्स एक्ट.
2.  साकची थाना GR No- 1429/18. धारा 302/394/34 भा0 द0 वि० एवं 27/35 आर्म्स एक्ट.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  दहेज में 10 लाख नकद और गहनों की मांग, विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप, इलाके में हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed