ट्रेन की चपेट में आई स्कूल कार, 2 बच्चों समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

Advertisements

मुर्शिदाबाद :पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक दर्दनाक रेल हादसे में दो स्कूली बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बहरामपुर इलाके में विद्यार्थियों को लेकर जा रही एक कार की चलती ट्रेन से टक्कर हो गई। हादसे में कई छात्र घायल भी हुए हैं। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

यह दुर्घटना कर्णसुबर्णा और गोविंदपुर स्टेशन के बीच हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग खुली हुई थी, तभी कार ट्रैक के पास पहुंची और उसी समय ट्रेन आ गई। बताया गया कि वाहन में आठ लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि रेल फाटक खुला कैसे रह गया और गेटमैन की भूमिका क्या थी। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

About The Author

See also  आकाशवाणी रायपुर के उपनिदेशक विकल्प शुक्ला का निधन, हार्ट अटैक के बाद ली अंतिम सांस

You may have missed