स्कूल वैन और मिनी बस में भीषण टक्कर, चालक की मौत; 8 बच्चे घायल

Advertisements

आसनसोल :आसनसोल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल वैन चालक की मौत हो गई, जबकि आठ बच्चे घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब बच्चों से भरी स्कूल वैन की टक्कर एक मिनी बस से हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल वैन चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल बच्चों का इलाज जारी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दुर्घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा और स्कूल वाहनों की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

About The Author

See also  टाटानगर स्टेशन के पास सड़क हादसे में मोंटी की मौत, दोस्त राहुल घायल

You may have missed