10 करोड़ से ज्यादा का सड़क निर्माण कार्य का सरयू राय ने किया शिलान्यास

0
Advertisements

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को सोनारी स्थित कार्मल जूनियर स्कूल के समीप पथ निर्माण विभाग ने सोनारी एवं कदमा के लिए 9.91 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस पर लगभग 10 करोड़ रुपये का खर्च होगा। इस धनराशि से सोनारी एवं कदमा के विभिन्न क्षेत्रों में पेबर्स ब्लॉक एवं कालीकृत सड़क का निर्माण होगा।
शिलान्यास स्थल पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, जमशेदपुर के सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, आशुतोष राय, चिरंजन वर्मा, धनंजय महतो, अजय श्रीवास्तव, अधिवक्ता दीपक सिंह, माणिक सिंह, पंचम जंघेल, ओम प्रकाश सिंह, प्रशांत पोद्दार, सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, विनोद सिंह, रविशंकर सिंह, सुरंजन राय समेत दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर हिंदू जागरण मंच ने उठाई मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Thanks for your Feedback!

You may have missed