चर्च स्कूल बेलडीह में ‘सार्थक दिवस’ का आयोजन, यातायात सुरक्षा पर दी गई जागरूकता

0
Advertisements

जमशेदपुर। चर्च स्कूल बेलडीह  ‘सार्थक दिवस’ बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र अरमान राज मोहंती की प्रारंभिक प्रार्थना से हुई। मुख्य अतिथि के रूप में ट्रैफिक डीएसपी श्री नीरज कुमार और बिष्टुपुर थाना प्रभारी डीएसपी श्री उमेश कुमार ठाकुर ने शिरकत की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल प्रबंधक श्री अविनाश दास ने किया। उन्होंने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित करने वाला संबोधन दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सुरक्षा, प्रेम और दोस्ती के धागे के बंधन पर प्रेरक भाषण दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग यातायात नियमों का पालन करते हैं, वही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जमशेदपुर ड्राइवर्स एसोसिएशन के चेयरमैन श्री संतोष मंडल ने भी सभा को संबोधित किया और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नृत्य, नुक्कड़ नाटक और भाषण प्रस्तुत कर सड़क सुरक्षा और सामाजिक संदेश दिए।

वरिष्ठ संयोगिता श्रीमती प्रमिला जोशुआ ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती एस. मोहंती ने इस अवसर को अत्यंत सफल बताते हुए सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

About The Author

See also  टीएमएच में बनेगी नई पार्किंग, मरीजों के लिए दो टोटो की सुविधा अगले माह से

Thanks for your Feedback!

You may have missed