Saraikella: गुरुवार के दिन जिले में रहा मौत का कहर! मुड़िया में 10 चक्का ट्रक की चपेट में आकर दो की हुई मौके पर मौत, तीन की हालत गंभीर….

0
Advertisements

सरायकेला: जिले में गुरुवार का दिन दुर्घटनाओं से भरा रहा जहां राजनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पिकअप वैन पलटने से चार लोगों की मौत हो गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

वही टाटा मुख्य सड़क पर मुड़िया में शाम 6:00 बजे के आसपास 10 चक्का ट्रक की चपेट में आने से 32 वर्षीय रतनी महतो एवं उसके 8 वर्षीय पुत्र सत्यम महतो शामिल हैं.जबकि घायलों में मृतक रतनी के पति अरुण महतो (45), बड़े पुत्र शिवम महतो(10) एवं सुमित्रा देवी(48) हैं.अरुण गम्हरिया प्रखंड के रंगा मटिया गांव के निवासी हैं.जबकि उसका ससुराल कोलाबीरा है.

 

बता दे सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है अरुण को आंशिक रूप से चोट लगी है जबकि उसके बड़े पुत्र को गंभीर रूप से चोट लगा है. दुर्घटना के बाद ट्रक के चक्के में फंसे दोनो शव घंटों फंसे रहे, काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया.

 

बताया जा रहा है कि अरुण अपने दोनों पुत्र एवं पत्नी के साथ अपने ससुराल कोलाबीरा आया हुआ था तथा अपनी सास को अपने घर रंगा मटिया ले जाने वाला था, गुरुवार को शाम 6:00 बजे बस पकड़ने के लिए बस स्टॉप पर सभी खड़े थे तभी अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया.

About The Author

Thanks for your Feedback!