चांडिल :ट्रांसपोर्टर दिलीप महतो को चांडिल पुलिस ने धालभूमगढ़ चचेरे भाई के घर से किया बरामद! डिप्रेशन में आकर रहस्मय तरीके से हुए थे लापता, जानें क्या है माजरा” देखें video…

0
Advertisements

Chandil:चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-33 टीसीआई आसनबनी से लापता हुए ट्रांसपोर्टर दिलीप महतो को चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में धालभूमगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

वही मामले के संबंध में शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि 10 जनवरी को चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरीगोड़ा निवासी ट्रांसपोर्टर दिलीप महतो के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी. जिसके ठीक अगले दिन स्थानीय लोगों द्वारा अपहरण की आशंका को लेकर NH-33 जाम किया गया था. मामले को लेकर ट्रांसपोर्टर दिलीप महतो के भाई प्रदीप महतो के बयान पर अपहरण कांड अंकित किया गया.

video

जिसके बाद पुलिस ने वरीय अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के बाद त्वरित कार्रवाई शुरू की. एसडीपीओ ने बताया कि पूर्व में ट्रांसपोर्टर लोकेशन हावड़ा मिल रहा था. बाद में लोकेशन धालभूमगढ़ मिला. जिसके बाद पुलिस ने फौरन धालभूमगढ़ पहुंचकर दिलीप महतो को सकुशल बरामद किया. इन्होंने बताया कि दिलीप महतो धालभूमगढ़ में अपने चचेरे भाई सुधाकर महतो के आवास पर थे. अनुसंधान के क्रम में दिलीप महतो ने पुलिस को बयान दिया है कि डिप्रेशन में आकर यह लापता हो गए थे.

 

इधर पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी अनुसंधान में जुटी हुई है. ट्रांसपोर्टर के सकुशल बरामदगी हेतु गठित टीम में एसडीपीओ के अलावा चांडिल इंस्पेक्टर पास्कल टोपो, इचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर, चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार समेत सशस्त्र बल शामिल थे.

बाईट-

संजय सिंह (एसडीपीओ)

About The Author

Thanks for your Feedback!