1300 लड़कियों को पछाड़ कर सारा अर्जुन को मिली ‘धुरंधर’ में जगह,

0
Advertisements

मुम्बई: रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म धुरंधर का ट्रेलर लांच हो गया है और इसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. लोगों का कहना है कि जब ट्रेलर इतना धमाकेदार है तो फिल्म कितनी जबरदस्त होगी. इस फिल्म में रणवीर ही नहीं अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन भी हैं. हाल ही में फिल्म के डारेक्टर ने सारा अर्जुन को लेकर एक दिलचस्प कहानी शेयर कर ही जिसे जानकर कई लोग काफी हैरान हैं.उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और आर्टिकल 370 जैसी दमदार फिल्में देने के बाद डारेक्टर आदित्य ने धुरंधर के ट्रेलर लांच पर एक खास कहानी साझा की. उन्होंने फिल्म में सारा अर्जुन की कास्टिंग को ले कर एक खुलासा किया है.आदित्य धर ने बताया कि धुरंधर के कास्टिंग के लिए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा से संपर्क किया गया था. सारा के रोल के लिए मुकेश छाबरा की टीम ने लगभग 1300 लड़कियों का ऑडिशन लिया था जिसके बाद सारा अर्जुन को फाइनल किया गया था.आदित्य धर को इस फिल्म के लिए एक फ्रेश चेहरे की तलाश थी और उनकी ये तलाश सारा अर्जुन पर आकर रुकी और उन्हें ये फिल्म ऑफर हुई. रणवीर सिंह ने भी ट्रेलर लांच के मौके पर सारा अर्जुन की जमकर तारीफ की.सारा साउथ के एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं और धुरंधर के साथ बॉलीवुड में अपना बड़ा डेब्यू कर रही हैं. इस मल्टी स्टारर फिल्म का इंतजार लोग जोरों शोरों से कर रहे हैं.सारा अर्जुन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वह बचपन से ही एक पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट रही हैं और कई फिल्मों व विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं. तमिल फिल्म ‘देइवा थिरुमगल’ में उनकी भावनात्मक परफॉर्मेंस काफी चर्चित रही.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सारा ने ‘पोन्नियिन सेल्वन’ में ऐश्वर्या राय के बचपन वाला किरदार निभाकर भी खूब तारीफें बटोरीं. वह साउथ एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं और ‘धुरंधर’ के साथ अब बड़े स्तर पर बॉलीवुड में अपना कदम रख रही हैं.5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे. स्पाई-थ्रिलर जॉनर में बनी यह फिल्म अपने ट्रेलर से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर चुकी है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed