सरायकेला बाँधडीह के संजय कुमार महतो ने यूपीएससी की आईईएस की परीक्षा में 140वां रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
Advertisements

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बांधडीह पंचायत के बांधहीह गांव निवासी संजय कुमार महतो ने UPSC की अत्यंत प्रतिष्ठित IES परीक्षा में 140वीं रैंक प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. यह सफलता वर्षों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और अटूट संकल्प का परिणाम है.
इस उपलब्धि से संजय कुमार महतो ने अपने गांव बांधडीह सहित सरायकेला–खरसावां जिले का नाम देशभर में गौरवान्वित किया है. उनकी सफलता सीमित संसाधनों में बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.
Advertisements

Advertisements



