कचरा उठाने गया सफाईकर्मी, बाइक छूते ही मारपीट… विरोध में काम ठप, नगर परिषद में हंगामा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 में डोर-टू-डोर कचरा उठाने के दौरान सफाई कर्मचारी अमन मुखी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया गया कि कचरा उठाकर लौटते समय सड़क किनारे खड़ी बाइक से कचरा टकरा गया, जिस पर मोहम्मद रमजान से कहासुनी शुरू हुई और मामला हाथापाई में बदल गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आरोप है कि इसके बाद रमजान अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ अमन मुखी के पीछे गली में घुस गया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य कर्मियों के साथ भी मारपीट हुई। घायल सफाईकर्मी को कमर, छाती और पीठ में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना से नाराज करीब 22 सफाईकर्मी कचरा वाहन लेकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और काम बंद कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और सफाई कार्य फिर से शुरू कराया गया।

See also  सरायकेला नगर पंचायत में 2747 मतदाता सूची से गायब, जांच शुरू

Thanks for your Feedback!

You may have missed