153 गाड़ियों की जांच में 24 पर कार्रवाई, 7.64 लाख का भारी जुर्माना, नियम तोड़ने वालों में हड़कंप

0
Advertisements

रांची : सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया। जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में नगड़ी, नामकुम और बेड़ो थाना क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वाहनों की जांच की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अभियान के दौरान कुल 153 वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनसे कुल 7,64,154 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जांच में टैक्स बकाया, फिटनेस और इंश्योरेंस की कमी, प्रदूषण प्रमाण पत्र न होना, बिना परमिट वाहन चलाना और ओवरलोडिंग जैसी गड़बड़ियां सामने आईं।

प्रशासन ने अभियान के साथ जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया और लोगों को हेलमेट पहनने व ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी। अधिकारियों ने साफ किया कि आगे भी ऐसे सघन अभियान जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

See also  टेल्को को-ऑपरेटिव सोसाइटी ने बदले ऋण नियम, नए सदस्यों की अधिकतम सीमा ₹4 लाख

Thanks for your Feedback!

You may have missed