Advertisements

दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा):-दावथ प्रखंड अंतर्गत परमडीह निवासी राजद के युवा नेता संदीप यादव,इन दिनों इटवा पंचायत समिति सदस्य के भावी प्रत्याशी बेबी कुमारी के नेतृत्व में कोरोना काल से लेकर अभी तक गरीबो को दो वक्त की रोटी व भोजन का व्यवस्था करते आ रहे हैं। समाजसेवी सह राजद नेता संदीप यादव श्रीमती जी को संभावित प्रमुख के तैयारी में लगे है। उन्होंने ने कहा बेबी कुमारी गरीब, मजदूर, शोषित व लचारों का आवाज बुलंद करेंगी।, महिलाओं के हक की लड़ाई अनवरत जारी रहेगी, पूर्व से ही महिलाओं सहित युवाओं का अपार समर्थन मिल रही है। बेबी कुमारी को हर हाल में प्रमुख बनाना है। इसको लेकर संदीप यादव पंचायत के विभिन्न गांवों में गरीब गुरबा के सेवा भाव में जुट गए हैं। एक प्रश्न के जवाब में भावी प्रत्याशी बेबी कुमारी ने कही कि गरीब की सेवा ही नारायण की सेवा है। ,पंचायत के सेवा करके मुझे काफी सुकून मिल रहा है। अनवरत गरीब गुरबा का आवाज उठाने का काम करूंगी। जिस से मुझे काफी सुकून मिलती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

You may have missed