बालू लदे ट्रैक्टर का कहर, हादसे में चालक की दर्दनाक मौत
Advertisements

गढ़वा : चिनिया थाना क्षेत्र में बालू लदा ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया, जिसमें चालक की मौत हो गई। बताया गया कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
Advertisements

Advertisements

अस्पताल में इलाज के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


